विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 16 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। पंच पूजाओं की शुरुआत के साथ ही धाम में अंतिम दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने मंदिर परिसर, डोली यात्रा मार्ग और मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
