उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैनीताल दौरे के दौरान प्रख्यात लेखक व पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी हत्याकांड पर आधारित अपनी बहुचर्चित शोधपरक पुस्तक ‘हे राम’ भेंट की। मुख्यमंत्री ने लेखक के इस ऐतिहासिक और साहसिक शोध प्रयास की जमकर सराहना की है।