मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पहाड़पानी में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 15 गांवों के पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक स्थित पहाड़पानी में मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल पर श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर में 15 गांवों के 800 से 1000 पंजीकृत श्रमिकों को खाद्य एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

9th Jaunpur Mahotsav: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 9वें जौनपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, दी 52.55 करोड़ की विकास सौगात, होमस्टे व पर्यटन मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9th Jaunpur Mahotsav (9वें जौनपुर महोत्सव) का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए 52.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने होटल एसोसिएशन की ओर से आवासीय भवनों में होमस्टे पर लगी रोक हटाने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

CM Dhami के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ संकल्प को हल्द्वानी की प्रीति सैनी ने दिया अमलीजामा, हस्तनिर्मित मालाओं से रच रहीं स्वरोजगार का नया इतिहास

CM Dhami के आत्मनिर्भर उत्तराखंड विजन को हल्द्वानी की प्रीति सैनी धरातल पर उतार रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर वे हस्तनिर्मित ऊनी और घर में उगाए गए गेंदे के फूलों की मालाएं तैयार कर स्वरोजगार की एक नई प्रेरणा बन चुकी हैं। त्योहारों के सीजन में इन हस्तनिर्मित मालाओं की भारी मांग से वे घर बैठे शानदार अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। प्रीति की यह सफलता राज्य की अन्य महिलाओं को स्वावलंबन और आर्थिक स्वतंत्रता की राह दिखा रही है।

Gairsain Development Projects: सीएम धामी ने चमोली को दी ₹231.91 करोड़ की सौगात, रामगंगा बांध से दूर होगी पेयजल किल्लत

Gairsain Development Projects: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के गैरसैंण (भराड़ीसैंण) से ₹231.91 करोड़ की 12 बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस विकास पैकेज में ₹122.69 करोड़ की महत्वाकांक्षी रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना भी शामिल है, जिससे पूरे क्षेत्र की पेयजल किल्लत हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

सीएम धामी से मिले भाजयुमो प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला, घंटिका मंदिर सौंदर्यीकरण घोषणा पर जताया आभार

भाजयुमो प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध घंटिका मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और बताया कि विकास कार्य जल्द ही धरातल पर शुरू होने जा रहा है।

CM पुष्कर सिंह धामी को लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने भेंट की पुस्तक ‘हे राम’, मुख्यमंत्री ने की शोधपरक प्रयास की सराहना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैनीताल दौरे के दौरान प्रख्यात लेखक व पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी हत्याकांड पर आधारित अपनी बहुचर्चित शोधपरक पुस्तक ‘हे राम’ भेंट की। मुख्यमंत्री ने लेखक के इस ऐतिहासिक और साहसिक शोध प्रयास की जमकर सराहना की है।

देवभूमि में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं…’ नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में पूजा के बाद सीएम धामी का बड़ा बयान, अतिक्रमण पर कही ये बात

नंदा देवी महोत्सव नैनीताल में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां नंदा-सुनंदा की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंच से दंगाइयों को कड़ा संदेश देते हुए अवैध अतिक्रमण और जनसांख्यिकीय संतुलन पर सरकार के अगले बड़े कदम का एलान कर दिया है। जानिए 124 साल पुराने इस ऐतिहासिक महोत्सव का पूरा इतिहास।