कुमाऊं विश्वविद्यालय की NCC कैडेट पायल जलाल ने केवड़िया परेड की अग्रिम पंक्ति में मार्च पास्ट कर रचा इतिहास

कुमाऊँ विश्वविद्यालय (DSB परिसर, नैनीताल) की NCC कैडेट Payal jalal ने गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की अग्रिम पंक्ति में मार्च पास्ट कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में हुए इस भव्य समारोह में पायल ने अपनी अनुशासित कदमताल से संस्थान और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।