Rekha Arya ने किया सोमेश्वर महोत्सव 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ, पहाड़ की समृद्ध विरासत और लोक कला का संगम

कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर स्थित उत्तराखंड स्टेडियम में तीन दिवसीय “सोमेश्वर महोत्सव-2026” का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। पहाड़ी स्वैग सांस्कृतिक कला मंच द्वारा आयोजित इस महोत्सव के पहले दिन लोक कलाकारों ने लोक संस्कृति और पहाड़ी विरासत की सुंदर झलक पेश की।