नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोगांव के पास पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, वन-वे हुआ यातायात

नैनीताल हल्द्वानी हाईवे भूस्खलन के चलते दोगांव के पास पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर आने से यातायात प्रभावित हुआ है, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से एनएच विभाग ने मार्ग को वन-वे कर दिया है। मलबे को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं तथा यात्रियों से सतर्क रहने और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।