Nainital Road Accident: वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पिकअप ने ग्रामीण को कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोटाबाग-बांसी मार्ग पर अड़िया के पास रात के अंधेरे में अचानक सामने आए जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े बांसी निवासी तारा सिंह (53) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।