Nainital news: वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: सड़कों पर भारी दबाव, व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरी पुलिस

सप्ताहांत (वीकेंड) के चलते सरोवर नगरी नैनीताल, कैंची धाम और भवाली में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए SSP नैनीताल के निर्देश पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।