पहाड़ों की यात्रा से पहले नोट कर लें हल्द्वानी का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, वीकेंड पर बदला रूट; भारी वाहनों की नो-एंट्री

Haldwani Traffic Diversion Plan: वीकेंड पर पहाड़ों (नैनीताल, भीमताल और कैंची धाम) की यात्रा पर निकलने से पहले हल्द्वानी-काठगोदाम पुलिस द्वारा जारी नया रूट डायवर्जन प्लान जरूर पढ़ लें। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 9 से रात 10 बजे तक हल्के वाहनों का रूट बदला रहेगा, जबकि भारी वाहनों पर सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। जाम से बचने के लिए देखें पूरा रूट मैप और टाइमिंग।