Pashan Devi Mandir Nainital में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम, भक्तिरस में डूबी ठंडी सड़क

नैनीताल के प्रसिद्ध Pashan Devi Mandir Nainital में बुधवार को गणेश पूजन, सुंदरकांड पाठ और भव्य पंच आरती के साथ विशेष धार्मिक उत्सव मनाया गया। अनुष्ठान के बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जिससे ठंडी सड़क का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।