Nainital Police Alert for DElEd Entrance Exam 2026: डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को आयोजित की जा रही द्विवर्षीय डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह ने पुलिस सभागार में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए।

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक चलेगा एक सप्ताह का विशेष अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई

जनपद नैनीताल में स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में 16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक एक सप्ताह का विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल बसों, वैन और यात्री बसों की सघन जांच की जा रही है।

HALDWANI NEWS: मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से दरिंदगी करने वाले चर्चित ITI गैंग के 4 दरिंदे 6 घंटे में गिरफ्तार, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा एक्शन

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को डरा-धमकाकर होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चर्चित ITI गैंग के चार आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सीधी निगरानी में हुई इस त्वरित कार्रवाई में धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

BD Pandey Hospital के पास खड़ी टैक्सियों के बीच मिला सात माह का मृत भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

BD Pandey Hospital के पास धनतेरस की सुबह एक सात माह का मृत भ्रूण मिलने से नैनीताल में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास पार्क की गई टैक्सियों के बीच भ्रूण पड़े होने की सूचना सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दीपावली-धनतेरस पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र: हल्द्वानी में 233 CCTV कैमरों और ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर

Nainital Police Diwali Security: दीपावली और धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नैनीताल पुलिस हाई-टेक मोड में है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCR) से 233 एक्टिव सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक ड्रोन के जरिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि आम जनता और व्यापारियों को पूरी तरह भयमुक्त माहौल मिल सके।

Teenpani Flyover Road Accident: हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पलटी फोर्ड फिगो कार; खुद मौके पर पहुंचे SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी.

Teenpani Flyover Road Accident: हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार फोर्ड फिगो कार अनंत्रित होकर पलटने से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और पुलिस टीमों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कप्तान ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और आम जनता से नियमों का पालन करने की भावुक अपील की। पूरी खबर पढ़ें।

Kainchi Dham Weekend Traffic Plan 2026: वीकेंड पर कैंची धाम में कड़े सुरक्षा इंतजाम, ग्राउंड जीरो पर उतरे कई बड़े पुलिस अधिकारी

Kainchi Dham Weekend Traffic Plan 2026: श्री कैंची धाम में 10 और 11 अक्टूबर के वीकेंड को लेकर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र समेत कई राजपत्रित अधिकारी ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद हैं। सुगम दर्शन के लिए पार्किंग, शटल सेवा और विशेष स्टीकर व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है।

Tags (टैग्स – कॉमा लगाकर)

Kainchi Dham Weekend Traffic Plan 2026, Kainchi Dham Traffic Update, SSP Nainital Manjunath TC, Dr Jagdish Chandra SP Traffic, Uttarakhand Tourism, कैंची धाम यातायात प्लान, नैनीताल पुलिस, भवाली भीमताल रूट डायवर्जन, नैनीताल जनमत

Nainital Police का महाअभियान: नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर टूटी आफत, 73 वाहन सीज, 258 चालान

Nainital Police के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर जनपद में यातायात नियमों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस और सीपीयू ने 73 वाहनों को सीज किया, 258 चालान काटे और 5 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस/परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की। सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस का यह सख्त चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Nainital news: वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: सड़कों पर भारी दबाव, व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरी पुलिस

सप्ताहांत (वीकेंड) के चलते सरोवर नगरी नैनीताल, कैंची धाम और भवाली में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए SSP नैनीताल के निर्देश पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

छात्रसंघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो खैर नहीं, खुद मोर्चे पर उतरे SSP नैनीताल

DSB Campus Nainital छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस सुपर अलर्ट मोड पर है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों ने सड़कों पर मोर्चा संभाल लिया है और चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।