नैनीताल सैलानियों से गुलजार, अधिकांश होटल पैक, खिली धूप से मिली राहत

सरोवर नगरी नैनीताल में देशी-विदेशी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने से पर्यटन कारोबार चमक उठा है। मॉल रोड, तल्लीताल और मल्लीताल के 80 से 90 प्रतिशत होटल पैक हो चुके हैं, जिससे बिना एडवांस बुकिंग आने वाले पर्यटक अब भीमताल, नौकुचियाताल और भवाली की ओर रुख कर रहे हैं।