Nainital Durga Puja: मां नयना देवी मंदिर में गूंजे महिषासुर मर्दिनी के जयकारे, 108 कमल के फूलों और दीपों से हुआ माता का अलौकिक अभिषेक

नैनीताल के ऐतिहासिक मां नैना देवी मंदिर में ‘सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी’ द्वारा आयोजित Nainital Durga Puja महोत्सव के तहत नवमी पर भव्य संधि पूजा संपन्न हुई। मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में हुए इस महाअभिषेक में माता रानी को 108 कमल के फूल, 108 दूर्वा, 108 बेलपत्री और 108 दीपकों की महाआरती अर्पित की गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।