नैनीताल बस स्टेशन पर सीट के लिए मची मारामारी: खिड़कियों से अंदर घुसने को मजबूर हुए यात्री, जाम के कारण फंसी बसें

नैनीताल बस स्टेशन पर बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच भारी अफरा-तफरी मच गई, जिससे लोग खिड़कियों से बसों में चढ़ते दिखे। स्टेशन के बुकिंग क्लर्क राकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न रूटों पर लगे लंबे ट्रैफिक जाम में बसें फंसने के कारण यात्रियों को इस बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा।

Nainital news: वीकेंड पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब: सड़कों पर भारी दबाव, व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरी पुलिस

सप्ताहांत (वीकेंड) के चलते सरोवर नगरी नैनीताल, कैंची धाम और भवाली में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए SSP नैनीताल के निर्देश पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।