Nainital Assembly Seat पर युवा और शिक्षित चेहरों को टिकट देने की उठी मांग, व्यापार मंडल ने राजनीतिक दलों से की अपील

Nainital Assembly Seat पर आगामी उत्तराखंड चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। माँ नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने सभी राजनीतिक दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस बार नैनीताल और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवा, योग्य और शिक्षित चेहरों को टिकट देने की पुरजोर अपील की है।