Krishnapur Nainital road issue को लेकर चल रहा स्थानीय निवासियों का धरना विधायक सरिता आर्या के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। इस जनसमस्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल सुरक्षा रेलिंग लगाने और चौपहिया वाहनों के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध कराने के साथ ही स्थायी सड़क निर्माण की डीपीआर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
