नैनीताल के मल्लीताल पंत पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का पुतला फूंका। पीएम नरेंद्र मोदी के पिता पर हुई कथित अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राजनीतिक मर्यादाओं को लांघने का आरोप लगाया। इस विरोध प्रदर्शन में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा और नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।
