नैनीताल में सघन जनसंपर्क अभियान: Dr. Bhuwan Chandra Arya ने बाजार के व्यापारियों और भूमिया धार के ग्रामीणों से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर जानी क्षेत्रीय समस्याएं

नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य Dr. Bhuwan Chandra Arya ने नैनीताल बाजार के प्रमुख व्यापारियों व प्रतिष्ठान स्वामियों से मुलाकात की। इसके पश्चात उन्होंने भीमताल ब्लॉक के ग्रामसभा भूमिया धार पहुंचकर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर दीपावली की बधाइयां दीं।