टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9th Jaunpur Mahotsav (9वें जौनपुर महोत्सव) का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए 52.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने होटल एसोसिएशन की ओर से आवासीय भवनों में होमस्टे पर लगी रोक हटाने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
