Bhawana Mehra Nainital: आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में लापरवाह और अनुपस्थित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जनता को राहत देने के लिए उन्होंने आवासीय भवनों के नक्शों की स्वीकृति हेतु सड़कों की चौड़ाई से संबंधित नियमों में ढील (शिथिलीकरण) देने के बड़े आदेश भी जारी किए हैं।
