राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता विश्वास ने रविवार को हल्द्वानी स्थित बाल सुधार गृह, नारी निकेतन, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी और जिला प्रोबेशन कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निवासियों को मिल रही भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को मानवाधिकारों की रक्षा तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के सख्त निर्देश दिए।
