Nainital Mall Road Fastag: डिजिटल इंडिया के नाम पर ‘डमी और ड्रामा’, आज भी नकद और क्यूआर कोड से ही पास हो रही हैं गाड़ियां

नैनीताल मॉल रोड पर ट्रैफिक सुधार के लिए लागू की गई फास्टैग व्यवस्था धरातल पर पूरी तरह ‘डमी और ड्रामा’ साबित हो रही है। माँ नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने वीडियो साक्ष्य जारी कर आरोप लगाया है कि अधिकारियों के कड़े निर्देशों के बावजूद बैरियरों पर आज भी धड़ल्ले से कैश, क्रेडिट कार्ड और क्यूआर कोड से मैनुअल वसूली की जा रही है, जिससे पीक सीजन में ट्रैफिक बॉटलनेक का खतरा और बढ़ जाएगा।