उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 की वर्षगांठ को जनपद में भव्य रूप से मनाने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सरकारी भवनों के प्रकाशोत्सव, नैनीताल व हल्द्वानी में भव्य मैराथन दौड़, नैनी झील में नौकायन प्रतियोगिता और पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए ‘हिमालयन फूड फेस्टिवल’ के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने और सांस्कृतिक झांकियों व छोलिया नृत्य की व्यवस्था के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Tag: छोलिया नृत्य नैनीताल
भक्ति के रंग में डूबी सरोवर नगरी: भव्य कलश यात्रा और छोलिया नृत्य के साथ 70वें Nainital Durga Puja महोत्सव का शंखनाद
नैनीताल में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित 70वें Nainital Durga Puja महोत्सव का आज भव्य आगाज हो गया है। सुबह विधि-विधान से षष्ठी पूजा के बाद नयना देवी मंदिर से पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कुमाऊंनी छोलिया नृत्य और स्कूली बच्चों की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। शाम को मां महिषासुरमर्दिनी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महोत्सव को लेकर पूरी सरोवर नगरी को आकर्षक लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
