नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी चीना पीक (नैना पीक) जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए वन विभाग नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। अब तीनों प्रमुख मार्गों पर टिकट काउंटर बनेंगे और शाम 3:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। इस वर्ष अप्रैल से अक्तूबर तक 58 विदेशियों समेत कुल 34,828 पर्यटक नैना पीक पहुंच चुके हैं।
