जापान से आए श्रद्धालु की डेढ़ लाख की घड़ी ढूंढकर लौटाई, भीड़ में बिछड़े दो लोगों को भी अपनों से मिलाया

श्री बद्रीनाथ धाम में भारी भीड़ के बीच चमोली पुलिस ने जापान से आए श्रद्धालु की खोई ₹1.50 लाख की घड़ी बरामद कर लौटाई। इसके साथ ही धाम और माणा गांव में बिछड़े दो श्रद्धालुओं को भी सकुशल परिजनों से मिलाया।