अल्मोड़ा के प्रसिद्ध घंटिका मंदिर (चलनीछीना) के सौंदर्यीकरण के लिए धामी सरकार ने ₹99.39 लाख की वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश (GO) जारी किया है। भाजयुमो प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार जताया। इस विकास कार्य से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
