नैनीताल में कैंची धाम की भीषण जाम समस्या से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में स्थानीय ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान संगठन ने बैठक कर प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि आगामी बैठकों में उन्हें शामिल नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
