सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रसिद्ध घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को Manaskhand Mandir Mala Mission में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने मंदिर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पार्किंग, सड़क और यातायात सुविधाओं के त्वरित विकास पर विशेष जोर दिया है।
