Nainital News: मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने लोनिवि, एनएच और पीएमजीएसवाई को समयबद्ध मरम्मत के कड़े निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि कार्यों में लापरवाही या खराब गुणवत्ता मिलने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
