नैनीताल के प्रसिद्ध चार्ट बाजार में मिलावटखोरों और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ Food Safety Department Action Nainital के तहत एक बड़ी और औचक कार्रवाई की गई है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष शुद्धता अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजार के कई नामी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मोमोज, मिठाई और मैदे के संदिग्ध नमूने सील कर प्रयोगशाला भेजे। वहीं, क्रेजी चाइनीज हट में भारी गंदगी पाए जाने पर दुकान मालिक को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।
