Nainital Ramlila 1918: श्री राम सेवक सभा के मंच पर 47 साल का ‘मेकअप’ और 30 साल की ‘रावण गर्जना’, जानिए पर्दे के पीछे का पूरा सच

सन् 1918 से सरोवर नगरी में अविरल जारी श्री राम सेवक सभा की ऐतिहासिक Nainital Ramlila 1918 आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। जानिए 108 सालों की इस गौरवशाली विरासत के पीछे छिपे उन किरदारों की कहानी, जहाँ 1979 से भीम सिंह कार्की अपने ‘जादूई स्पर्श’ से कलाकारों को जीवंत रूप दे रहे हैं और वरिष्ठ कलाकार कैलाश जोशी पिछले 30 से अधिक वर्षों से अपनी दमदार आवाज से रावण के किरदार को अमर बना रहे हैं।