Kumaun University: छात्रसंघ अध्यक्ष के नाम पर अवैध वसूली, भानु प्रताप सिंह ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Kumaun University के डीएसबी परिसर (नैनीताल) में छात्रसंघ के नाम पर अवैध वसूली का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने खुद अपनी ही टीम के कुछ पदाधिकारियों पर फर्जी अध्यक्ष बनकर स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायियों से स्पॉन्सरशिप के नाम पर मोटी रकम ऐंठने का गंभीर आरोप लगाया है। अध्यक्ष ने जनता से सावधान रहने की अपील करते हुए जालसाजों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ें।

Kumaon University: प्रो. ललित तिवारी बने शिक्षा शास्त्र के नए डीन, कुलपति ने दी नियुक्ति को मंजूरी

Kumaon University के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी को शिक्षा शास्त्र का नया संकायाध्यक्ष (Dean of Education) नियुक्त किया गया है। कुलपति के अनुमोदन के बाद कुलसचिव ने इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड रत्न और देव भूमि उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित प्रो. तिवारी का प्रशासनिक और शोध करियर बेहद समृद्ध रहा है। पूरी खबर और उनकी उपलब्धियां जानने के लिए पढ़ें।

वीडियो: नैनीताल SSP के एक ई-मेल से रुका चुनाव; ABVP और ‘काला झंडा’ संगठन में जीत के श्रेय की जंग

कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव में पुलिस के खुफिया इनपुट के बाद भारी हड़कंप मच गया। धनबल और बाहुबल की सूचना पर एसएसपी के ई-मेल के बाद चुनाव प्रक्रिया को रोकना पड़ा, जिससे नाराज छात्र नेताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और आत्मदाह तक की धमकी दे डाली। भारी बवाल और आपातकालीन बैठक के बाद देरी से शुरू हुए मतदान में यतिन पांडे को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जीत के बाद एबीवीपी और काला झंडा संगठन में श्रेय लेने की होड़ मच गई, जिस पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने खुद को निर्दलीय विजेता बताया है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 में डीएसबी कैंपस नैनीताल ने जीता खिताब, एमबीपीजी हल्द्वानी को दी मात

रुद्रपुर। उत्तराखंड के कॉलेज स्तर के खेल जगत से फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बड़ी […]