Uttarakhand NCC Drone Camp: राष्ट्रीय ड्रोन कैंप में उत्तराखंड एनसीसी ने रचा इतिहास, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने जीते तीन बड़े पुरस्कार

Uttarakhand NCC Drone Camp: तमिलनाडु में आयोजित ऑल इंडिया इंटर डायरेक्टरेट ड्रोन कैम्प 2026 (AIIDDC) में उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल के दो होनहार कैडेट्स—नेहा छिमवाल और अमन कुमार ने शानदार खेल और तकनीकी कौशल दिखाते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता में देश भर में पहला, नवाचार में दूसरा और ओवरऑल रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।