कैंची धाम क्षेत्र में पर्यटन विभाग का बड़ा हंटर; 26 होमस्टे-होटलों का औचक निरीक्षण, 22 पर लगा 10-10 हजार का जुर्माना, दो तुरंत सील करने के आदेश

कुमाऊं कमिश्नर और डीएम नैनीताल के कड़े रुख के बाद कैंची धाम क्षेत्र में जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने 26 होमस्टे व होटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकृत कमरों से अधिक कमरे चलाने पर 22 इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि बिना पंजीकरण चल रहे 2 प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद करवा दिया गया है।