Jamrani Dam Project से प्रभावित ग्रामीणों के विस्थापन में हो रही देरी और पुनर्वास स्थलों की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त को सख्त पत्र लिखकर प्रभावित गांवों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराने और ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
