भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य Dr. Bhuvan Chandra Arya ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक स्थित ग्रामसभा सिमलखा, रैखोली बुंगा, हरिनगर (सुखा) और मल्ली सेठी में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने काश्तकारों, युवाओं, महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर डबल इंजन सरकार की कृषि, मुफ्त कोचिंग और स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
