Governor Dr Dhal Singh Bisen Review Meeting: विकास कार्यों में तेजी और नशे पर सख्त लगाम लगाने के निर्देश

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में किच्छा एम्स, जमरानी बांध, सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन और जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।