भीमताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर से बिना बताए गए तीन नाबालिग बालकों को महज 24 घंटे के भीतर जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से यह कामयाबी पाई और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
