नैनीताल में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित 70वें Nainital Durga Puja महोत्सव का आज भव्य आगाज हो गया है। सुबह विधि-विधान से षष्ठी पूजा के बाद नयना देवी मंदिर से पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कुमाऊंनी छोलिया नृत्य और स्कूली बच्चों की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। शाम को मां महिषासुरमर्दिनी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महोत्सव को लेकर पूरी सरोवर नगरी को आकर्षक लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
