मुख्यमंत्री CM Pushkar Singh Dhami के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए नैनीताल जिले की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने नाबार्ड के सहयोग से इस दीपावली पर अपनी कमाई में शानदार बढ़ोतरी की है। आजीविका एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम (LEDP) के तहत प्रशिक्षित इन महिलाओं द्वारा तैयार पारंपरिक ऐपण कला, हस्तशिल्प और स्वदेशी LED झालरों की बाजार में भारी मांग रही। हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित ‘ग्राम दुकान’ और सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं ने अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुँचाया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को एक नई और मजबूत दिशा मिली है।
