योगनगरी ऋषिकेश में ₹36 करोड़ की लागत से 7 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के 9 नगर निकायों में रजत जयंती पार्कों की सौगात दी गई, जो उत्तराखंड के शहरी विकास और बुनियादी ढांचे को आधुनिक, स्वच्छ और सुंदर बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।
