उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 की वर्षगांठ को जनपद में भव्य रूप से मनाने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सरकारी भवनों के प्रकाशोत्सव, नैनीताल व हल्द्वानी में भव्य मैराथन दौड़, नैनी झील में नौकायन प्रतियोगिता और पहाड़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए ‘हिमालयन फूड फेस्टिवल’ के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने और सांस्कृतिक झांकियों व छोलिया नृत्य की व्यवस्था के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
