Nainital Lower Mall Road 14 महीने बाद बहाल, मदन कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर निकाला काफिला; पर्यटकों और स्थानीय जनता को मिली बड़ी राहत

Nainital Lower Mall Road आखिरकार 14 महीने के लंबे इंतजार के बाद यातायात के लिए दोबारा खुल गई है। मानसून के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए इस 70 मीटर प्रभावित हिस्से का पुनर्निर्माण लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 4.80 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया। पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक और विधायक सरिता आर्या ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों के संचालन को बहाल किया, जिससे स्थानीय जनता और पर्यटकों को भारी जाम से बड़ी राहत मिली है।