मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर नैनीताल में सांस्कृतिक उत्सव, सेंट जॉन्स और रामा मांटेसरी स्कूल रहे विजेता

नैनीताल के शैले हॉल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर ‘संकल्प नए उत्तराखंड’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। देवभूमि की लोक संस्कृति पर आधारित इस डांस कॉम्पिटिशन में सेंट जॉन्स स्कूल, रामा मांटेसरी और मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने पहला स्थान जीता। सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या ने विजेताओं का उत्साह बढ़ाया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।