कैंची धाम और बेतालघाट में मिलावटखोरों पर प्रशासन का हंटर; खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, घी का सैंपल सील, 2 लाख के जुर्माने की चेतावनी

नैनीताल जिले के कैंची धाम और बेतालघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकायत के आधार पर एक दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान गाय के घी का सैंपल लैब भेजा गया, नियमों की अनदेखी पर 3 प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजकर 2 लाख रुपये के जुर्माने की चेतावनी दी गई है, जबकि कैंचीधाम में एक होमस्टे पर भी संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।