नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, Dr. Bhuwan Chandra Arya ने ग्रामीणों को दी केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य Dr. Bhuvan Chandra Arya ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक स्थित ग्रामसभा सिमलखा, रैखोली बुंगा, हरिनगर (सुखा) और मल्ली सेठी में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने काश्तकारों, युवाओं, महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर डबल इंजन सरकार की कृषि, मुफ्त कोचिंग और स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मिशन 2027: नैनीताल सीट से भाजपा नेता Mohan Pal ने ठोकी दावेदारी, कांग्रेस और आर्या परिवार पर साधा तीखा निशाना

नैनीताल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता Mohan Pal ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है और वह जनता को गुमराह कर रहा है। मोहन पाल ने केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए नैनीताल विधानसभा सीट से अपनी 10 साल की सक्रियता और दावेदारी को भी रेखांकित किया।