राम लाल एंड ब्रदर्स नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विनोद कापड़ी की फिल्म ‘PYRE’ (चिता) का निशुल्क शो आयोजित किया गया, जो 200 से अधिक दर्शकों के साथ हाउसफुल रहा। इस मौके पर अध्यक्ष पुनीत टंडन ने उत्तराखंड में बढ़ते पलायन पर चिंता जताते हुए युवा शक्ति से अपनी जड़ों से जुड़ने और सरकार से प्रोएक्टिव टूरिज्म पॉलिसी बनाने की मांग की।
