Governor Dr Dhal Singh Bisen Review Meeting: विकास कार्यों में तेजी और नशे पर सख्त लगाम लगाने के निर्देश

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में किच्छा एम्स, जमरानी बांध, सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन और जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

Journalist Accreditation and Medical Reimbursement: पत्रकार मान्यता और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित मामलों का हो त्वरित निस्तारण

सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे के दूसरे दिन जिला सूचना कार्यालय एवं मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पत्रकार मान्यता के लंबित आवेदनों की नियमित पावती देने, कमियों को तत्काल दूर कर निदेशालय भेजने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया।

NHRC Special Rapporteur Haldwani Inspection: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने किया बाल सुधार गृह व नारी निकेतन का सघन निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता विश्वास ने रविवार को हल्द्वानी स्थित बाल सुधार गृह, नारी निकेतन, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी और जिला प्रोबेशन कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निवासियों को मिल रही भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को मानवाधिकारों की रक्षा तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के सख्त निर्देश दिए।