आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और विधानसभा सत्र को देखते हुए Nainital Police पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी कोतवाली में उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक ली और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
