Maa Nanda Devi Mahotsav Nainital के तहत आज शहर में मां नंदा-सुनंदा के पावन डोले का भव्य नगर भ्रमण होगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए इतिहास में पहली बार डोले को बदले हुए रूट (अपर माल रोड) से निकाला जा रहा है, जिसके बाद नैनी झील में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।